लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर न अच्छा तो ना ही बुरा दिन कहा जा सकता है। आप दोनों दूसरों के समक्ष प्यार का दिखावा ना करें। यदि आप एक-दूसरे को चाहते हैं तब इसमें दूसरों के सामने प्रदर्शन करने वाली कोई बात ही नहीं है।दोनों के मध्य आज भी कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन समय के साथ वह दूर भी हो जाएंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा और आप जब किसी के साथ जुड़ते हैं दिलोजान से उसे चाहते हैं।आपकी तरफ से कभी किसी तरह की बेईमानी रिश्तों में नहीं देखी जा सकती है और आप एक बार प्रेमी से जो वादा करते हैं उसे पूरी तरह से शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने की चेष्टा भी करते हैं।आज भी आप प्रेमी को दिए वादे को निभाने में लगे रह सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):नए प्रेम संबंधों के आरंभ के लिए दिन अत्यधिक अनुकूल कहा जा सकता है। आप किसी को दिल में बसाना चाहते हैं तो अपने दिल की बात उसके सामने कह सकते हैं और नतीजा आपके लिए अनुकूल ही होगा लेकिन अपनी बात कहना का तरीका थोड़ा लचीला होना चाहिए और अपने मित्रों के सामने अभी प्रेमी का जिक्र ना करें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी इच्छाओं को दबाना व छिपाना आप बखूबी जानते हैं।सामने से जो आप नजर आते हैं भीतर से वह नहीं हैं।आपका यह दोहरा व्यक्तित्व आपके प्रेम संबंध के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। कम से कम प्रेम संबंधों में अर्थात प्रेमी के सामने आप वही व्यक्तितव दिखाएं जो आपका है अन्यथा आज प्रेम संबंध कुछ बिगड़े से दिख रहे हैं।