फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, धनु और मीन राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 09 Jan 2024 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 Jan 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal- 09 जनवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ काम लोगों की भलाई सोचकर करेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों का यदि कुछ धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह  उनको वापस मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह अपने जूनियर से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को यदि कोई काम सौंपा जाए, तो उसमें सावधान रहें। आप परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती हो सकती है। आपका कोई काम पूरा होने से आपका विश्वास बढ़ा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों ने यदि अपनी मेहनत में ढील दी, तो इसमें उन्हें समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए खरीदारी कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक हो, तो आप उनमें ढील ना दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आप मिलने जा सकते हैं। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आपने कामों में कोई गलती की, तो उसके लिए आपको अपने सदस्यों से डांट खानी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पुराने चल रहे वाद विवाद के कारण समस्या होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed