फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 09 Jan 2023 08:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Jan 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023

 कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 09 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों में आपसी वाद-विवाद करा सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपके तेज को देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे। कारोबार में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने मित्रों की मदद से किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिसके कारण आप दिल खोलकर निवेश आसानी से कर पाएंगे।
Aaj Ka Rashifal 09 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को उनका रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी, आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, जो लोग किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से आज उन्हें जाना पड़ सकता है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 January 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग किसी रोग से पीड़ित है, तो उनके कष्टों में वृद्धि  हो सकती हैं। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपके काम पर भी दिखेगा, जिसके कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। माता जी से आप यदि कुछ धन मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में किसी छोटी मोटी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में रह रहे लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed