{"_id":"63b94d47141ec82e816860a7","slug":"aaj-ka-rashifal-08-january-2023-daily-horoscope-today-read-dainik-rashifal-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे बेहतरीन मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे बेहतरीन मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर भविष्य के लिए कोई धन संचय करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर स्वस्थ रहेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, जिससे आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना कर रहे लोग आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका ध्यान आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर रहेगा, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। संतान के विवाह संबंधित यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे किसी परिजन के मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम की योजना बना रहे हैं, तो वह आज पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी बात को लेकर आपने साथियों से बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज करियर में कोई बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन उन्हें गृहस्थ जीवन में चल रही इसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ा वाद-विवाद करा सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदार देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।