{"_id":"6a97e6bd7b57c382f9048730","slug":"jupiter-moon-conjunction-makes-gajkesari-rajyog-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे धन प्राप्ति के मौके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे धन प्राप्ति के मौके
Wed, 02 Sep 2026 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:36 PM IST
सार
7 सितंबर 2026 को चंद्र-गुरु की युति कर्क राशि में होगी जिससे गजकेसरी राजयोग का संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
गजकेसरी राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सभी 9 ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं जो एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। चंद्रमा के तेज गति से गोचर करने से किसी न किसी ग्रह से साथ युति करते हैं, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। 7 सितंबर को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे गुरु के साथ युति बनेगी। कर्क राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग के निर्माण से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा जिससे कई जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपका लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। धर्म-कर्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर में उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। सही समय में आप अच्छा फैसला लेंगे।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही अच्छा और अनुकूल साबित होगा। आपकी राशि के पंचम भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता प्राप्ति के योग हैं। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

जन्माष्टमी 2026: राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ