फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 03 Feb 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
3 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed