फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: फरवरी में होगा 4 ग्रहों का गोचर, इन राशि के जातक रहें सावधान

Fri, 02 Feb 2024 11:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
Grah Gochar of February Month Rashi Parivartan of 4 Grah these zodiac signs should be alert
फरवरी माह के ग्रह गोचर - फोटो : अमर उजाला

Grah Gochar of February Month: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भी ग्रह गोचर को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में 4 ग्रह बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह जहां 1 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं, वहीं मंगल, 5 फरवरी, और शुक्र 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में एक साथ मंगल, बुध और शुक्र त्रिग्रही योग बनाएंगे। ऐसे में भी कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।  माह में ही शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त होंगे और 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि और सूर्य का एक ही राशि में विराजमान होना कुछ राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में। 


Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कैसी होनी चाहिए सीढ़ियां, क्या कहते हैं वास्तु के नियम
फरवरी माह में बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को लिए शुभ रहेगा पूरा महीना

Grah Gochar of February Month Rashi Parivartan of 4 Grah these zodiac signs should be alert
फरवरी माह के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह अष्टम भाव में विराजमान है और 8 फरवरी को बुध जैसे ही अस्त होंगे आपके बनते हुए कार्यों में समस्याएं आएंगी। फरवरी माह में हो रहे ग्रह गोचरों के दौरान आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। मिथुन राशि के जातकों की परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। इसके अतिरिक्त आर्थिक परेशानी का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपके खर्चों में वृद्धि होगी। 

Grah Gochar of February Month Rashi Parivartan of 4 Grah these zodiac signs should be alert
फरवरी माह के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि 
फरवरी का महीना धनु राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। इस दौरान आपको काफी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने कार्य संबंधी कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उसे पूरा करने में अभी विघ्न उत्पन्न हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने वाला है जिसमें आपको धन करच करना पड़ सकते है। यदि आप वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं, समय अनुकूल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar of February Month Rashi Parivartan of 4 Grah these zodiac signs should be alert
फरवरी माह के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
फरवरी माह में होने वाले ग्रह गोचर कुंभ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस महीने किसी न किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। व्यापार में बिना योजना के कार्य न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Grah Gochar of February Month Rashi Parivartan of 4 Grah these zodiac signs should be alert
फरवरी माह के राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को फरवरी माह में मानसिक तनाव रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। घर परिवार में मनमुटाव भी बढ़ने की संभावना है। जीवन साथी की बात करें तो किसी तीसरे की दखलंदाजी से रिश्ते में दरार आ सकती है, सावधान रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed