फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वाले आर्थिक मामले में बरतें सावधानी, जानें कैसा रहेगा अन्य राशिवालों का हाल

Tue, 02 Apr 2024 07:04 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 02 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी। लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी। आप जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करे, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal 02 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे जिन्हें आप अपनी बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे पाएंगे। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed