{"_id":"6af865b05cfbc83fe00bbf26","slug":"aaj-ka-vrishchik-rashifal-15-november-2026-today-scorpio-horoscope-in-hindi-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों मिल सकते हैं लाभ अर्जित करने के मौके, पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों मिल सकते हैं लाभ अर्जित करने के मौके, पढ़ें 15 नवंबर का राशिफल
Sun, 15 Nov 2026 05:15 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:15 AM IST
सार
किसी पारिवारिक खुशी या शुभ समाचार से घर का वातावरण बेहतर हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण काम में राहत दिलाएगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले, गंभीर स्वभाव के और अपने लक्ष्य के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते, जिसके कारण इनका व्यक्तित्व रहस्यमय माना जाता है। भावनात्मक रूप से ये काफी सशक्त होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभालने की क्षमता रखते हैं। अपनी निजी जिंदगी को ये सीमित दायरे में ही रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लाल मसूर या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ फल देने वाला माना गया है। आज का राशिफल
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी जानकारी और सोच-विचार के साथ निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी समझदारी और दूरदर्शिता ही आपको सही दिशा दिखाएगी। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें और अपनों की जरूरतों के लिए समय निकालें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी खटास या असहमति हो सकती है, लेकिन धैर्य और खुलकर बातचीत करने से स्थिति संभल जाएगी।
किसी पारिवारिक खुशी या शुभ समाचार से घर का वातावरण बेहतर हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण काम में राहत दिलाएगा। यदि कोई निर्णय परिवार से जुड़ा है, तो सभी की राय सुनने के बाद आगे बढ़ना बेहतर होगा। आज रिश्तों में संयम और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखेंगे तो कई परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, खर्चों का रखना होगा ध्यान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।