फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April Month Grah Gochar 2024: अप्रैल माह में होंगे 4 बड़े ग्रह गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Mon, 01 Apr 2024 09:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
April Grah gochar 2024 Mangal Surya Budh aur Shukra karenge rashi parivartan these zodiac signs may get lucky
अप्रैल माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

April Grah Gochar 2024: ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल का महीना बड़ा ही ख़ास माना जा रहा है। अप्रैल के महीने में कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों की चाल कुछ ख़ास राशियों के लिए खुशियों के साथ तरक्की भी लेकर आ सकती है। सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये चार बड़े ग्रह अप्रैल के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे और कई राशियों का भाग्य भी परिवर्तित करेंगे। इतना ही नहीं राशि परिवर्तन के साथ साथ ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह इसी माह अस्त भी होंगे। शुक्र के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।  2 अप्रैल 2024 को प्रातः  03 बजकर 43 मिनट पर बुद्धि, वाणी के कारक बुध ग्रह वक्री होंगे और 25 अप्रैल 2024 को शाम 06 बजकर 23 मिनट पर मार्गी होंगे। वहीं 4 अप्रैल 2024 को रात 07 बजकर 35 मिनट पर बुध अस्त हो रहे हैं और 1 मई 2024 को सुबह 04 बजकर 38 मिनट पर बुध उदय होंगे। 9 अप्रैल 2024 को रात 09 बजकर 22 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे।  इसके साथ ही  13 अप्रैल 2024 को रात 09 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, यहां पहले से गुरु विराजमान हैं। 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08 बजकर 52 मिनट पर  मंगल मीन राशि में जाएंगे। 25 अप्रैल 2024 को प्रात: 12 बजकर 07 मिनट शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। यहां शुक्र-गुरु-सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। 25 अप्रैल 2024 को प्रातः 05 बजकर 19 पर शुक्र तारा अस्त हो रहा है। 29 जून 2024 को रात 07बजकर 52 मिनट पर शुक्र उदय होंगे। आइए जानते हैं अप्रैल माह के इन ग्रह गोचर से किन rashi के जातकों की किस्मत चमकेगी। 

April Grah gochar 2024 Mangal Surya Budh aur Shukra karenge rashi parivartan these zodiac signs may get lucky
अप्रैल में ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला

मेंष राशि 
अप्रैल 2024 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस महीने इस राशि के जातकों को धन, सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा। उनके घर-परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और अप्रेजल के भी चांस बढ़ेंगे। व्यापार खूब तेजी से तरक्की करेगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।  

April Grah gochar 2024 Mangal Surya Budh aur Shukra karenge rashi parivartan these zodiac signs may get lucky
अप्रैल में ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना काफी फलदाई है। जिन जातकों के स्वास्थ्य में परेशानी थी उनकी सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा जिंदगी में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। संबंधों में मधुरता आएगी। कमाई के नए-नए तरीके मिलेंगे। करियर में तरक्की होगी। इनके दिन बदलने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
April Grah gochar 2024 Mangal Surya Budh aur Shukra karenge rashi parivartan these zodiac signs may get lucky
अप्रैल में ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
इन चार ग्रहों के गोचर से धनु राशि के किस्मत अप्रैल महीने में खुलने की पूरी संभावना है। धनु राशि के जातक नौकरी कारोबार में तरक्की पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।  धन लाभ के योग बनेंगे।  दान पुण्य के कामों में जमकर हिस्सा लेंगे।  धन संपत्ति में वृद्धि के योग भी बनेंगे।  

विज्ञापन
April Grah gochar 2024 Mangal Surya Budh aur Shukra karenge rashi parivartan these zodiac signs may get lucky
अप्रैल में ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आ रहा है। इन्हें माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जो भी बाधाएं आ रही थीं, वह सब दूर होंगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जो काम काफी समय से रुके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed