Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपका मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ रुखा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनका प्रेम परवान चढ़ेगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप मनोरंजन के कामों पर कुछ ज्यादा खर्च करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने कीमती वक्त को बच्चों के साथ गुजारेंगे। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों को बौद्बिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपका कामकाज की लटक सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों की सलाह से बिजनेस संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन आपको आज कुछ लालची ईशालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में लगाकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।