Love Horoscope 28 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मधुर रहेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भी किसी खास से मिलने का अवसर मिल सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पुराने मतभेद दूर होंगे और पार्टनर के साथ रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सिंगल लोगों को किसी करीबी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके संबंधों में थोड़ी उलझन हो सकती है। किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना है। भावनाओं पर काबू रखें और संवाद के जरिए समस्या का हल निकालें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। अगर आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। साथ ही सिंगल जातकों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।