Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 28 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन मृगशिर्षा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को धन लाभ तो कुछ को कार्य में सफलता मिलेगी। रिश्तों में सुधार के योग हैं, सेहत और खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना ज़रूरी है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कोई काम करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप वाद-विवाद में न पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती हैं। आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई रुपए पैसे से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी अधिक रहने से टेंशन बनी रहेगी। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में आप थोड़ा ध्यान देकर ही कामों को करें, क्योंकि आपके आसपास आपके विरोधी हो सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको सामाजिक कामों में भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपकी इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।