फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Fri, 02 May 2025 12:32 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 02 May 2025 12:32 PM IST
सार

अंक ज्योतिष शास्त्र द्वारा मई माह को लेकर की गई हर अंक की भविष्यवाणियां जातकों पर व्यापक प्रभाव डालती है। इस माह कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे जिसका असर मूलांक 1 से 9 तक के जातकों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
May Month Numerology Prediction know may lucky mulank number
May Month Numerology Prediction - फोटो : freepik

May Month Numerology Prediction: मई की शुरुआत हो चुकी है, जो साल 2025 का पांचवा महीना है। यह माह सभी के जीवन में नई शुरुआत और बदलाव का प्रतीक होता है। आमतौर पर हर व्यक्ति नए महीने में नए अवसरों की तलाश करते हुए पूर्व में की गई गलतियों से सिखता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी नए माह को लेकर कई भविष्यवाणियां की जाती हैं, जिसके जरिए व्यक्ति आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहता है। इस दौरान जहां कुछ लोगों की समस्याएं बढ़ने की आशंका होती हैं, तो कुछ जातकों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र द्वारा मई माह को लेकर की गई हर अंक की भविष्यवाणियां जातकों पर व्यापक प्रभाव डालती है। इस माह कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे जिसका असर मूलांक 1 से 9 तक के जातकों पर पड़ सकता है। परंतु कुछ जातकों पर विशेष कृपा मिल सकती हैं। आइए इन लकी मूलांकों के नाम जानते हैं।

May Month Numerology Prediction know may lucky mulank number
May Month Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए मई माह लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। आपके धन लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। आपको मई की शुरुआत में ही करियर-कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वित्तीय मामले में स्थिरता आएगी। परंतु आपको पैसे का प्रबंधन सही ढंग से करना होगा। कामकाज में स्थिरता आएगी। प्रेम प्रसंगों में स्पष्टता रखें।

May Month Numerology Prediction know may lucky mulank number
May Month Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए मई महीना खास रहेगा। माह के पहले सप्ताह में भूमि-भवन आदि पर धन निवेश करने पर लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान बिजनेस कर रहे लोगों को नए अवसर भी मिलेंगे। माह के मध्य में अचानक से पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। यह समय जीवन में नए बदलावों को लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
May Month Numerology Prediction know may lucky mulank number
May Month Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 8
इस मूलांक के लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। आपकी मेहनत और लगन सभी सपनों को साकार करेगी। मूलांक 8 वालों की कार्यक्षेत्र में भी आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। यह समय विदेश में करियर-कारोबार जमाने के लिए शुभ रहेगा। सेहत में चल रही समस्याओं को योग और प्राणायाम से दूर करने में सक्षम रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
May Month Numerology Prediction know may lucky mulank number
May Month Numerology Prediction - फोटो : adobe stock

मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के प्रेम जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। मई माह के शुरुआत में नौकरी के क्षेत्र में भी आप तरक्की करेंगे। इस दौरान व्यवसाय में भी नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह इस माह सुलझ सकता है। संतान या शिक्षा से जुड़ी चिंताएं भी कम होंगी। परिजन भी अपना पूरा सहयोग और समर्थन देंगे।
Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर
Trigrahi Yog in Pisces: मीन राशि में बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन राशियों को रखना होगा फूंक-फूंक कर कदम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed