Love Horoscope 22 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्यार के रंगों से भरा रहेगा। पार्टनर से नज़दीकियां बढ़ेंगी और कुछ खास पल साथ बिताने का मौका मिलेगा। अगर सिंगल हैं तो किसी पुराने जान-पहचान वाले से मुलाकात फिर से दिल में कुछ हलचल पैदा कर सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। पार्टनर कुछ बातों को लेकर संवेदनशील रह सकते हैं। बातों को अनदेखा करने की बजाय समय निकालकर उन्हें समझें। रिश्ते में सच्चाई और भरोसा सबसे बड़ी दवा है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका मूड रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ समय बिताने की इच्छा ज़ोर पकड़ सकती है। डेट या साथ में कोई छोटा ट्रिप मन को ताज़गी देगा। सिंगल हैं तो सोशल मीडिया या दोस्तों के ज़रिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज दिल की बात छुपाने से बचें। आपके भीतर की असुरक्षा या शंका रिश्ते में दूरी ला सकती है। ईमानदारी से बात करेंगे तो रिश्ता मज़बूत होगा। पुराने झगड़ों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।