ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण सभी राशियों को जातकों के ऊपर सूर्य के गोचर का शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव पड़ता है। सूर्य की स्थिति से व्यक्ति के करियर, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। सूर्य राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार 11 अक्तूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य 24 अक्तूबर तक रहेंगे फिर इसके बाद राशि स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य के चित्रा नक्षत्र में गोचर करने से कई राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नई तरह की जिम्मेदारी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने ये योग हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
चित्रा नक्षत्र में सूर्यदेव 11 अक्तूबर को करेंगे प्रवेश, सिंह और कन्या समेत इन राशि वालों को तरक्की के योग
पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य अब चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे करियर में तरक्की और धन लाभ के योग
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, नौकरी में परिवर्तन, आय में इजाफा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक रूप से आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्दि के योग हैं।
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपके करियर-कारोबार में कई तरह के सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में आपको बेहतर और अच्छा लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार में अच्छा फायदा आपको देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए आर्थिक लाभ के बेशुमार मौके दिला सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप इस दौरान बहुत ही बेहतरीन अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और किसी तरह के नए प्रोजेक्ट से आपको लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों को तरफ से आपको भर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण फैसले आप ले सकते हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य के चित्रा नक्षत्र में गोचर करने से आपको एक नई तरह की दिशा मिलेगी। नौकरी में एक साथ कई तरह के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। धन प्राप्ति के कई तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में लगातार इजाफा होगा और इ दौरान आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी।
लकी राशियां: शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग
मंगल के नक्षत्र में राहु की एंट्री: इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में होंगे सफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।