फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 22 May: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 22 May 2025 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 May 2025 07:04 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
22 मई का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 2025: आज, 22 मई है और हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। आर्थिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला होगा। आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 मई का राशिफल।

Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होंगी।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम  लेकर आएगा। आपके मान व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस को लेकर आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, जो आपके लिए बेहतर लाभ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। नए कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 22 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों को लेकर सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के कामों को लेकर आप सूझबूझ दिखाकर निर्णय लेंगे, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों को उत्साहित होकर निपटाने की आवश्यकता  है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed