लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिछली रोमांसभरी रातों को याद कर आप अत्यधिक भाव विभोर हो सकते हैं कि कितनी ही रातों को आपने प्रेमी के साथ रंगीन बनाया है। आज आप प्रेमी को बहुत ज्यादा याद कर सकते हैं और उसकी याद को दूर करने के लिए आप मित्रों के पास जा सकते हैं लेकिन वहां भी सभी मित्र अपने प्रेम प्रसंगों के किस्से दूसरे को सुनाने का काम कर सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यदि आप किराए के घर में रहते हैं तब मकान मालिक को आपके प्रेमी का यूं घर पर आना अच्छा नहीं लगेगा और इस बात पर वह आप अंगुली भी उठा सकता है। कोई आप पर और आपके प्रेमी के चरित्र पर अंगुली ना उठा दे, इस बात का पूरा-पूरा ध्यान आपको रखना चाहिए।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को उत्साहवर्द्धक बनाना चाहते हैं तब आपको इसका आरंभ भी स्फ़ूर्ति व ताजगी से भर के करना चाहिए। अपने सुस्त पडे संबंधों को फिर से ताजा बनाने का प्रयास करें। कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपके प्रेम संबंधों की क्वालिटी पर कोई संदेह ना कर पाए।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कभी कभी आपको प्यार किसी ऐडवेंचर से कम नहीं लगता है और आप इसे रोमांचक बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। आज भी आप किसी रोमांच का मजा ले सकते हैं और प्रेमी को सरप्राईज दे सकते हैं। आप और आपका प्रेमी दोनों ही प्रेम संबंधों में चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सदा तत्पर रहते हैं और आज भी रहेगें।