लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रेमी जीवन में जो भी उतार चढाव आजकल में आपको नजर आ रहे हैं और उनका पूरा इल्जाम आप केवल प्रेमी के ही सिर थोपना चाहते हैं तो बेहतर है कि कुछ समय के लिए आप अपने प्रेम संबंधों विराम दें। कुछ समय आप दोनों आपस में बातचीत भी ना करें। एक-दूसरे से शिकायत से अच्छा कुछ दूरी बनाकर चलें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपनी कमियों को प्रेमी के माथे ना मढे। आपके भीतर जो कमी है उन्हें क्यों आप दूर करने का प्रयास नहीं करते हैं। आप अपने तीव्र व्यवहार को नरमी में बदलने का प्रयास करें। अच्छे दिन को इस तरह से गंवाने की बजाय उसका मजा उठाने की सोचें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप प्रेमी को बहुत चाहते हैं और संबंधों में ईमानदारी भी बरतना चाहते हैं फिर यह किस बात को प्रेमी से छिपाने का प्रयास कर रहे हैं और क्यूं? आपको इस बात से बुरा भी महसूस हो रहा है कि क्यूं कोई बात आप छिपाएं। आप बेझिझक होकर प्रेमी को सभी बाते स्पष्ट कर दें। यही आपके भविष्य के लिए भी अच्छा रहेगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी को लेकर आप जिन छोटी-छोटी चिंताओं में अभी तक घिरे हुए थे वह आज भी बरकरार रह सकती है। इन चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए आपको थोडा बोल्ड बनना चाहिए। सब बातों को भुलाकर आपको नए सिरे से आगे बढना चाहिए। आज आप ज्यादा सोचने की बजाय प्रेमी के साथ कुछ समय एकांत में बिताएं।