{"_id":"63bbd20f2539557e2224c155","slug":"aaj-ka-rashifal-10-january-2023-daily-horoscope-today-read-dainik-rashifal-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, मिल सकता है मनमुताबिक फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, मिल सकता है मनमुताबिक फायदा
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम के चलते अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों से प्रसन्न रहेंगे और विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी प्राप्त हो सकती है।
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और कागजातों पर दस्तक बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी कर रहे लोग मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करना है और आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह आज दूर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और वह निवेश भी दिल खोल कर करेंगे, लेकिन इन सब में आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पहले पूरा करना होगा। आपको पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको निजात मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कामकाज में कुछ बदलावों को कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।