Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026: आज माघ मास की अमावस्या तिथि है, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान चंद्रमा और मंगल की युति से चंद्र–मंगल योग का निर्माण हो रहा है, जिसे धन, सफलता और प्रगति से जुड़ा शुभ योग माना जाता है। इसके साथ ही रविवार के दिन माघ अमावस्या पड़ने से अर्धोदय योग भी बन रहा है, जो इस तिथि के महत्व को और बढ़ा देता है।
Mangal Gochar: आज से शुरू होंगे इन पांच राशियों के अच्छे दिन, मंगल के गोचर से बनेगा त्रिग्रही और रूचक राजयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, बने हुए ये ग्रह-योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, लंबे समय से अटके कार्य गति पकड़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में यदि सोच-समझकर और संतुलन के साथ निर्णय लिए जाएं तो उनके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इस दिन जल्दबाज़ी या भावनाओं में बहकर लिए गए फैसलों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि विवेकपूर्ण प्रयास न केवल आज बल्कि भविष्य में भी लाभकारी सिद्ध होंगे।
Vastu Tips: घर में बार-बार कलह की वजह हो सकती है बुरी नजर, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मौनी अमावस्या के प्रभाव से मेहनत का फल मिलेगा, किंतु नए लोगों पर अंधविश्वास न करें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां संभालें, स्मार्ट वर्किंग लाभकारी रहेगी। व्यापारिक उतार-चढ़ाव संभव, स्वास्थ्य हेतु सावधानी बरतें। परिवार में निकटता बढ़ेगी, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर प्रगतिशील किंतु सतर्कता पूर्ण दिन।
प्रेम और रोमांस: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमीजन साथ घूमने जाएंगे, रोमांस में मधुरता आएगी। भावनात्मक निकटता प्रबल होगी।
धन और वित्त: व्यापार में लाभ विशेषकर बेकरी या सहयोगी क्षेत्रों में। निवेश से पूर्व सलाह लें, वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मौनी अमावस्या के पुण्य प्रभाव से उत्साह और नए अवसरों का दिन। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलाव या पदोन्नति संभावित, परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नए अवसर मजबूती लाएंगे, आय वृद्धि होगी।आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, यात्रा सुखद। स्वास्थ्य हेतु मन की अशांति पर नियंत्रण रखें। कुल मिलाकर समृद्धिपूर्ण दिन।
प्रेम और रोमांस: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। मित्रों या रिश्तेदारों के माध्यम से रोमांटिक अवसर। भावनात्मक स्थिरता सुखद रहेगी।
धन और वित्त: आय के नए स्रोत सक्रिय होंगे। निवेश हेतु शुभ समय, वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। धन प्रवाह सुचारू रहेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मौनी अमावस्या के प्रभाव से संचार और बुद्धि चमकने का सुनहरा दिन। कार्यक्षेत्र में मीटिंग्स, प्रस्तुतियां और नेटवर्किंग से अप्रत्याशित सफलता मिलेगी, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां संभव। व्यापारियों को नए क्लाइंट्स व अनुबंध प्राप्त होंगे, मीडिया-आईटी क्षेत्र विशेष लाभकारी। आत्मविश्वास उच्च रहेगा। स्वास्थ्य हेतु तंत्रिका तंत्र का ध्यान रखें। कुल मिलाकर उत्कृष्ट प्रगति का दिन।
प्रेम और रोमांस: जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, सरप्राइज गिफ्ट्स या ट्रिप प्लान संभव। अविवाहितों को दोस्तों के माध्यम से आकर्षक प्रस्ताव। बातचीत से प्रेम जीवन रंगीन बनेगा।
धन और वित्त: आय के नए स्रोत सक्रिय, कमीशन-बोनस से लाभ। छोटे निवेश फायदेमंद रहेंगे, वित्तीय योजना हेतु शुभ समय। संपत्ति या वाहन खरीदी संभव।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मौनी अमावस्या के प्रभाव से भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक सुख का विशेष दिन। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होंगे, नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी। व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रतिस्पर्धा में विजय निश्चित। यात्रा हेतु वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव, माता का ध्यान रखें। कुल मिलाकर संतुलित प्रगति का दिन।
प्रेम और रोमांस:जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद सुखद रहेगा। परिवार में निकटता बढ़ेगी, बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। रोमांस में गहराई आएगी।
धन और वित्त:आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पारिवारिक निवेश लाभकारी। पुराने कर्ज चुकाने या बचत बढ़ाने का शुभ समय। धन संचय हेतु अनुकूल।