फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 18 January: वृषभ, मिथुन समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकती है बेहतर डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 17 Jan 2026 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Jan 2026 06:31 PM IST
सार

18 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जनवरी 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 18 January 2026:  राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी साथी के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी और आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। आपको अपनी राजनीति से संबंधित कामों को पूरे ध्यान से करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को उनके किसी मित्र की मदद से कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जल्दबाजी के कारण आपको कोई चोट-चपेट आदि लग सकती हैं, इसलिए आप किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। संतान के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी सफलता को हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बेहतर डील मिल सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम में पड़े लोग अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed