Numerology Remedies: ज्योतिष शास्त्र में जहां किसी जातक की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को दूर करने के लिए उपाय बताए जाते हैं, वहीं अंक ज्योतिष में भी हर एक मूलांक के लिए बुरी नजर को उतारने और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए उपाय अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको अंक ज्योतिष के मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के जीवन में लगने वाले नजरदोष को खत्म करने के लिए उपाय के बारे में बताएंगे।
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 1
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं और जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों के ऊपर लगी बुरी नजर के दोष को दूर करने के लिए घी के बाती को जलाकर अपने ऊपर से चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में धूमाएं। इससे नजरदोष कम होता है।
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 2
मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख होता है उनका मूलांक 2 होता है। अगर मूलांक 2 के लोगों को किसी तरह का नजरदोष है तो उनको घर के किसी सदस्य की मदद से नमक को अपने सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घूमाएं, फिर इस नमक पानी में बहा दें।
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 3
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के लिए अगर किसी वजह से परेशान या बीमार रहते हैं तो उनको घर के पास मंदिर में जाकर 10 मिनट तक ध्यान के मुद्रा में बैठें। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
मूलांक- 4
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। ऐसे में जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 माना जाता है। ऐसे में अगर इन जातकों को जीवन में जब भी कभी नजर दोष लगे तो इसे दूर करने के लिए दाएं हाथ में 3 लौंग लेकर अपने सिर के ऊपर 9 बार उल्टी दिशा में घुमाएं, फिर इसे कागज में रखकर जला दें।