Today Numerology Prediction 20 November 2026: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं, कुछ मूलांक के जातकों की लव लाइफ में अचानक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार, 20 नवंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
अंक ज्योतिष 20 नवंबर 2026: मूलांक 2 और 9 वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, निवेश में मिलेंगे शानदार परिणाम
जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, रिश्तों और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन-से शुभ अंक आपका साथ दे सकते हैं।
अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको व्यस्तता का बहाना बनाने के बजाय अपनी प्राथमिकताएं तय करने की जरूरत है। व्यापार में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कोई आपके लिए उपहार भी लेकर आ सकता है। वहीं, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। विवाह के लिए सभी प्रयास आपको सफल होते दिखेंगे। वहीं, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
अंक 4
आज भाग्य आपका साथ देगा। कोई नया काम करना आपको बड़ा लाभ दे सकता है। नई जानकारियां और नए संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
