Dainik Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना विशेष महत्व माना जाता है। जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के मूलांक से उसके दिन के बारे में कई संकेत मिल सकते हैं। आज कुछ मूलांक वालों को लाभ मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ जातकों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 नवंबर का दिन सभी 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
कैसा रहेगा आपके लिए दिन? जानें किन मूलांक वालों को होगा लाभ और किसे मिल सकती है निराशा
जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, रिश्तों और कार्यक्षेत्र के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन-से शुभ अंक आपका साथ दे सकते हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरूआत में ही लाभ होने की अधिक संभावनाएं हैं। आपको मेहनत का उचित फल मिल सकता है और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- वायलेट
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। सेहत को लेकर ध्यान रखना होगा। हालांकि, परिवार का सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा। इस दौरान आपका कोई अटका हुआ काम मनचाहे तरीके से पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
मूलांक 3
आज कारोबार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई अटका काम भी आज पूरा होगा। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला
मूलांक 4
आज आपके सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं, कोई अपना आपसे आज मिलने भी आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ निवेश से जुड़े मामलों पर चर्चा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- हरा
