लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Ank Jyotish 6 December: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 07:13 AM IST
numerology prediction 6 December 2022 ank jyotish
1 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

numerology prediction 6 December 2022 ank jyotish
2 of 10
विज्ञापन
अंक 1 
आज आपके ऊपर शत्रु हावी रह सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
numerology prediction 6 December 2022 ank jyotish
3 of 10
अंक 2
जो लोग धार्मिक स्वभाव के हैं आज उनको आध्यात्मिक क्षेत्र में फायदा होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। इस कारण से दिन शानदार तरीके से बीतेगा।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 
numerology prediction 6 December 2022 ank jyotish
4 of 10
विज्ञापन
अंक 3
आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे सकता है। लेकिन कुछ बनते हुए काम अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखें पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 6 December 2022 ank jyotish
5 of 10
विज्ञापन
अंक 4
पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है। आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी।  लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed