अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 03 अगस्त 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज ऑफिस में सीनियर्स से रिश्ते सुधरेंगे। उनकी मदद से आप आगे बढ़ेंगे। आप आज हर बात को गम्भीरता से लेंगे। सोशल मीडिया पर चैटिंग करते समय सावधानी रखें। इन्टरव्यू की कॉल आ सकती है और आप इन्टरव्यू में सफल हो सकते हैं। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। सभी कार्यों की बेहतरी के लिए आप बदलाव पर विचार करेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – केसरिया
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। लेकिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन आप के लिए ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें, हानि होने की संभावना है। आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
अंक - 3
कार्य-व्यापार में आज आपको नई चुनौती का सामना कर सकते हैं। ऐसे में धैर्य न खोएं। आप अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानी में राहत मिलेगी। तमाम कार्य आपके अनुसार हो सकते हैं। आप शांति का अनुभव करेंगे। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
अंक – 4
आपके व्यापारिक कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आप इस समय खुश होंगे और दूसरों को भी खुश करने का प्रयास करेंगे। आप प्रकृति प्रेमी हैं और इस समय बारिश में प्रकृति की अनुपम छटा का अवलोकन भी करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। आपका आपके ससुराल में वर्चस्व बना रहेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा