अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 02 अगस्त 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती है। पारिवारिक जरूरतों के लिए कर्ज भी ले सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद–फरोख्त में सावधानी बरतें। पूजा-पाठ व धर्म कर्म में मन लगेगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
बच्चों की सेहत और पढ़ाई की चिंता रहेगी। व्यापार में भावी योजनाऐं बन सकती हैं। समय में बदलाव महसूस करेंगे। शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है। जॉब में स्थायित्व आएगा। नये व्यक्तियों के संम्पर्क से शानदार परिणाम हो सकता है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सिल्वर
अंक – 3
आज आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर सकते हैं। पैसों की स्थिती बेहतर होगी। किसी पुराने मित्र के अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी में अशांति महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लाल
अंक – 4
आपको कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है। आपके कार्य पूरे हो सकते हैं, व्यापार में व़ृद्धि के लिये तकनीक एवं संचार साधनों का उपयोग करें। आप अपने अन्दर एक संतोष व संतुष्टि का भाव महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी पडेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला