फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology : संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

Thu, 19 Jun 2025 02:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

Numerology : अंक ज्योतिषियों के मुताबिक जन्म तिथि की संख्याओं को जोड़कर आने वाले योग से व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है, जिसके माध्यम से जातक के गुण, भाव, स्वभाव की जानकारी मिलती हैं। अंक शास्त्र में कुल 1 से 9 मूलांक का उल्लेख है।

विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality Career love life and Problem Solver quality
Number 7 Personality - फोटो : adobe

Number 7 Personality Traits: किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का अधिक महत्व होता है। इसके जरिए वर्तमान में मिलने वाले लाभ और भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में जन्म तिथि के महत्व और उसके प्रभाव का भलिभांति जिक्र है। अंक ज्योतिषियों के मुताबिक जन्म तिथि की संख्याओं को जोड़कर आने वाले योग से व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है, जिसके माध्यम से जातक के गुण, भाव, स्वभाव की जानकारी मिलती हैं। अंक शास्त्र में कुल 1 से 9 मूलांक का उल्लेख है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य देखने को मिलता है। इन्हीं में से आज हम केवल मूलांक 7 वालों की बात करेंगे, जिन्हें काफी रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Number 7 in Numerology Personality Career love life and Problem Solver quality
Number 7 Personality - फोटो : adobe stock

किन लोगों का होता है मूलांक 7 ?
यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 7 माना जाता है। बता दें, इन संख्याओं को जोड़ने से 7 नंबर की प्राप्ति होती हैं, इसलिए इनका मूलांक 7 होता है।
Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार

Number 7 in Numerology Personality Career love life and Problem Solver quality
Number 7 Personality - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 के लोग 
मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु होता है, जो रहस्यमय और आध्यात्मिकता के कारक है। मान्यताओं के मुताबिक केतु अदृश्य शक्तियों और भविष्य को भांपने से जुड़ा होता है। यही कारण है कि मूलांक 7 के लोग अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। इन लोगों को आगे क्या होगा ? क्या हो सकता है ? का आभास पहले से ही होने लगता है। इसलिए यह स्थिति को संभालने के लिए पूर्व में ही ठोस नीतियां तैयार कर लेते हैं।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality Career love life and Problem Solver quality
Number 7 Personality - फोटो : adobe

मूलांक 7 वालों को बुद्धि का तेज भी माना जाता है। ये लोग समय और स्थिति को देखकर अपनी बात रखते हैं। चूंकि इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु है, इसलिए यह लोग बोलने से ज्यादा चीजों में गहरी खोज की रुचि रखते हैं। हालांकि इनका स्वभाव रहस्यमयी होता है। इनके मन में क्या चल रहा है यह जानना थोड़ा मुश्किल होता है। चीजों के प्रति गहरी समझ होने के कारण इन्हें संकट व आने वाली समस्याओं का आभास पहले ही हो जाता है। मूलांक 7 के लोगों का मन ध्यान, योग या रहस्यों से जुड़ी चीजों पर लगता है।

विज्ञापन
Number 7 in Numerology Personality Career love life and Problem Solver quality
Number 7 Personality - फोटो : freepik

करियर और शिक्षा को लेकर ये गंभीर रहते हैं। बिजनेस में इनकी ईमानदार एक अच्छी छवि का निर्माण करती हैं। खास बात यह है कि ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों को भी बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आमतौर पर भीड़-भाड़ से दूर रहकर शांति तलाशना इन्हें पसंद होता है। चीजों के प्रति संतुलन व्यवहार रखना इनकी खूबी है। हालांकि खर्च अधिक होने के कारण ये लोग आर्थिक समस्याएं झेलते हैं। प्रेम जीवन में साथी को समझने में सफल होते हैं। चीजों को लेकर खुले विचार रखते हैं। दोस्ती में भी ये लोग भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करते हैं। कला और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हैं। इनका स्वभाव ही इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
 

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed