फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, हो सकती है परेशानी

Fri, 13 Oct 2023 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Oct 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Precautions For Pregnant Ladies Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News In Hindi
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान नकारात्मक उर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव हमारे आसपास की हर चीज पर पड़ता है। हालांकि साल का आखिरी सूर्य ग्रहाण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...  

Chandra Grahan 2023: अक्तूबर में इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2023 Precautions For Pregnant Ladies Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News In Hindi
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही पहले से रखे पके हुए भोजन पर तुलसी की पत्तियां या गंगाजल डाल दें। 
Surya Grahan 2023 Precautions For Pregnant Ladies Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News In Hindi
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम - फोटो : istock
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी किसी भी तरह की नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है। 

Shardiya Navratri 2023: सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Precautions For Pregnant Ladies Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News In Hindi
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम - फोटो : istock

सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि जब सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Precautions For Pregnant Ladies Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News In Hindi
Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम - फोटो : istock

साथ ही गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण को भी नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि इससे उनकी गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed