फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2023: सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम

Fri, 13 Oct 2023 04:45 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Oct 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 start date solar eclipse and auspicious time of ghatasthapana in hindi
Chaitra Navratri - फोटो : iStock

Shardiya Navratri 2023: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही है। वहीं इसके शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 15 अक्तूबर की रात 2 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सूर्य ग्रहण के साए में हो रही है। धार्मिक शास्त्र में एक तरफ जहां नवरात्रि को बहुत पावन माना जाता है, वहीं ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से कई लोगों के मन में यह भय बना हुआ है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव शारदीय नवरात्रि की पूजा पर भी होगा। तो चलिए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर क्या प्रभाव होगा और घटस्थापना की विधि क्या है...  



Shardiya Navratri 2023: क्या कहते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप? जानिए सभी देवियों के अलग-अलग रहस्य

Shardiya Navratri 2023 start date solar eclipse and auspicious time of ghatasthapana in hindi
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर प्रभाव

वैसे तो शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से ही हो रही है। इस समय सूर्य ग्रहण भी लगा होगा, लेकिन फिर भी ज्योतिष जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि नवरात्रि में घटस्थापना का महत्व होता है और इस दिन घटस्थापना सूर्य ग्रहण समाप्त होने के कुछ घंटों बाद होगा। 

Shardiya Navratri 2023 start date solar eclipse and auspicious time of ghatasthapana in hindi
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना यानी घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए आपके पास 45 मिनट का समय है। 

Durga Visarjan 2023: इस दिन होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, जानें मुहूर्त और विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 start date solar eclipse and auspicious time of ghatasthapana in hindi
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : Chaitra Navratri
घटस्थापना के समय इन बातों का ध्यान
  • सूर्य ग्रहण के दौरान आस-पास का वातावरण दूषित हो जाता है। इसलिए घटस्थापना से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद और घटस्थापना पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
  • फिर स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें। 
  • इसके अलावा इस दिन तिल और चने की दाल का दान करें। 
  • इसके बाद ही इस दिन विधि-विधान से घटस्थापना करें, क्योंकि सूर्य ग्रहण के साए में ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 start date solar eclipse and auspicious time of ghatasthapana in hindi
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
कलश स्थापना विधि 
  • शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें। 
  • फिर मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें। 
  • इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें। 
  • साथ ही इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं। 
  • फिर इसमें साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें। 
  • एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे का आह्वान करें। 
  • फिर दीप जलाकर कलश की पूजा करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed