फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati 2022 : इन राशियों पर होने वाली शनि की विशेष कृपा, वर्षो बाद मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति

Tue, 30 Nov 2021 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Nov 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
horoscope 2022 impact these zodiac signs to start good and auspicious time free from shani sade sati
मकर राशि में शनि
शनि का नाम आते ही लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। ज्योतिष में शनिदेव को मारक ग्रह माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं जिस कारण इनका प्रभाव जातकों पर ज्यादा समय तक रहता है। शनि एक राशि से दूसरी में करीब ढाई वर्षों के बाद गोचर करते हैं। शनि की साढ़ेसाती लोगों पर काफी प्रभाव डालती है। जिस किसी पर भी शनि की साढ़ेसाती आ जाती है उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को आर्थिक,मानसिक, मान-सम्मान में गिरावट और असफलताएं मिलने लगती हैं। हालांकि जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ भाव में रहते हैं शनि की साढ़ेसाती चलने बाद भी उनके लिए काफी शुभ भी होते हैं।  


जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
horoscope 2022 impact these zodiac signs to start good and auspicious time free from shani sade sati
shani transit 2022
शनि किसी एक राशि में दोबारा आने के लिए लगभग 30 वर्षों का समय लेते हैं क्योंकि शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते है इस प्रकार से सभी 12 राशियों के चक्कर लगाने के बाद दोबारा से उसी राशि में 30 वर्षों के बाद ही आते हैं। जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो किसी पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि की ढैय्या। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशियों को इससे मुक्ति भी मिल जाती है।  शनि साल 2020 से मकर राशि में विराजमान है। ऐसे में अब उनका ढाई साल किसी एक राशि में पूरा होना जा रहा है। शनि देव 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन से कुछ राशियों पर शनि की मार पड़नी शुरू हो जाएगी तो कुछ को राहत भी मिल जाएगी।
horoscope 2022 impact these zodiac signs to start good and auspicious time free from shani sade sati
shanidev
साल 2021 में  किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
शनिदेव इस समय मकर राशि में मौजूद हैं, ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि के अगले साल यानी 2022 में राशि परिवर्तन करते ही इनमें से कुछ राशियों पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो तीन राशियों के जातकों पर शनि का तीन अलग-अलग चरण शुरू हो जाता है। पहले चरण को उदय चरण कहते हैं. दूसरे को शिखर और तीसरे चरण को अस्त चरण कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2022 impact these zodiac signs to start good and auspicious time free from shani sade sati
shani dev
साल 2022 में साढ़ेसाती से किस राशि को मिलेगी राहत
शनि साल 2022 में राशि परिवर्तन करेंगे, ऐसे में धनु राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण खत्म हो जाएगा और वह इससे मुक्ति हो जाएंगे। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में चले जाएंगे जिसकी वजह से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed