हिंदू धर्म में पूजन के समय सुगंध का विशेष महत्व माना गया है, इसलिए दैनिक पूजा या कोई भी अनुष्ठान करते समय धूप अवश्य जलाई जाती है। इसके अलावा लोग पूजन में कपूर भी अवश्य जलाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। पूजा-पाठ में प्रयोग करने के लिए विभिन्न सुगंधो वाली धूप आती हैं। इसलिए जब हम पूजा करते समय धूप या कपूर जलाते हैं तो एक भीनी सुगंध वाले वातावरण का निर्माण होता है। जिससे पूजन के समय पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है और जातक पूजन में ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाता है। पूजा करते समय धूप जलाने के आध्यात्मिक लाभ के साथ ही अन्य लाभ भी बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या होते हैं इसके लाभ।
पूजा-पाठ में धूप या कपूर जलाना क्यों होता है आवश्यक, जानिए इसके लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन