फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gemology: नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी, तभी मिलेगा शुभ फल

Wed, 14 Dec 2022 10:55 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 14 Dec 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Gemology Rules Of Wearing Your Lucky Stone Ratna Dharan Karne Ke Niyam In Hindi
नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी - फोटो : iStock

Gemstone Wearing Rules 2023: रत्न शास्त्र में कई तरह के रत्नों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन रत्नों को धारण करने से आपके ग्रह मजबूत होते हैं। सभी प्रकार के रत्न किसी न किसी ग्रह से संबंध रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि नौ ग्रहों की शुभता को बढ़ाने के लिए और उनकी अशुभता को कम करने के लिए रत्न धारण किए जाते हैं। रत्न धारण करने से व्यक्ति के जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। किसी भी ग्रह की स्थिति का प्रभाव हमारे व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि सही समय पर सही रत्न का चुनाव जातक की कई परेशानियां कम कर सकता है। जल्द ही नया साल 2023 शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आप नए साल में रत्न धारण करने की सोच रहे हैं तो कुछ नियमों के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं रत्न धारण करने के नियम... 



जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

Gemology Rules Of Wearing Your Lucky Stone Ratna Dharan Karne Ke Niyam In Hindi
नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी - फोटो : iStock

नए साल में यदि आप रत्न धारण करने की सोच रहे हैं, तो किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में धारण करें। कृष्ण पक्ष में रत्न धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा किसी भी रत्न को पहनने के पूर्व उनको विधि-विधान से अभिमंत्रित करने के बाद ही धारण करें। 


 
Gemology Rules Of Wearing Your Lucky Stone Ratna Dharan Karne Ke Niyam In Hindi
नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी - फोटो : iStock

रत्न शास्त्र के अनुसार किसी भी माह में 4, 9 और 14 तारीख को कोई भी रत्न नहीं धारण करना चाहिए। इसके अलावा रत्न धारण करने वाले दिन अमावस्या, सूर्य या चंद्र ग्रहण और संक्रांति नहीं होनी चाहिए। 

जरूर पढ़ें:- कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gemology Rules Of Wearing Your Lucky Stone Ratna Dharan Karne Ke Niyam In Hindi
नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी - फोटो : iStock

किसी अंगूठी या लॉकेट में रत्न को जड़वाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस लॉकेट या अंगूठी में आप रत्न जड़वाना चाहते हैं, वह नीचे की तरफ से खुला हुआ हो। ताकि रत्न का एक सिरा आपके शरीर से टच रहे। मान्यता है कि ऐसा होने से रत्न से सम्बंधित ग्रह की ऊर्जा रत्न के संपर्क से आपके शरीर में आएगी। 


 
विज्ञापन
Gemology Rules Of Wearing Your Lucky Stone Ratna Dharan Karne Ke Niyam In Hindi
नए साल में धारण करने जा रहे हैं रत्न तो पहले पढ़ लीजिए ये विशेष जानकारी - फोटो : iStock

किसी भी रत्न को धारण करने का शुभ मुहूर्त प्रातः काल सूर्योदय के समय का होता है। जिस दिन रत्न धारण करना हो उस दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि करें। सम्बंधित ग्रह के मंत्र का जाप करते हुए रत्न को धारण करना चाहिए। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed