18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर अगर राशि के अनुसार मां का पूजन करेंगे तो यह बेहद शुभ होगा।
अक्षय तृतीया 2018: शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगा घर
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, इस दिन मनोवांछित फल पाने का दिन होता है। मां लक्ष्मी कृपा इस दिन विशेष रूप से आपपर बनी रहती है। इसलिए इन चीजों से मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल की रात्रि 3.45 बजे से शुरू होकर 18 अप्रैल बुधवार की रात 1.45 बजे तक रहेगा।
मेष: इस राशि के जातक इस दिन मंदिर में गेंहू का दान कर दें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ें।
वृष: इस राशि के जातकों को इस दिन चांदी के सिक्के जरूर खरीदने चाहिए। साथ ही गरीबों को वस्त्र दान जरूर करने चाहिए।
मिथुन: इस राशि के जातक सोने की चीज खरीदकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही गरीबों को हरे रंग की दाल भेंट करें।
कर्क: इस राशि के जातकों को इस दिन शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन मां दुर्गा की चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ रहता है। वहीं आप चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
सिंह: इस राशि के जातक मां की पूजा में लाल रंग के फूलों का प्रयोग करें। साथ ही मां को लाल तिलक जरूर लगाएं। साथ ही गरीबों को खुद बनाया हुआ खाना दान करें।
कन्या: इस राशि के जातक इस दिन सोना चांदी खरीदने की वजाए वस्त्र खरीदेंगे तो उनके लिए शुभ होगा। साथ ही मां की पूजा के समय रामायण का पाठ जरूर करें।