Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया पर 500 साल बाद बना महासंयोग, इन राशियों के शुरू हुआ शुभ समय, इनकी बढ़ेगी टेंशन

Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2018 coincidence after 500 years effect on zodiac sign,Dehradun
astrology

अक्षय तृतीया पर 500 साल बाद महासंयोग बन रहा है। ऐसे में जानिए आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

Trending Videos
Akshaya Tritiya 2018 coincidence after 500 years effect on zodiac sign,Dehradun
astrology - फोटो : google

ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि अक्षय तृतीया (आखा तीज) इस बार 18 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस वर्ष लगभग 500 सालों बाद सौभाग्य योग तथा छत्र योग का संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर स्नान, दान और मांगलिक कार्यों का अधिक फलदायी माना जा रहा है।

Akshaya Tritiya 2018 coincidence after 500 years effect on zodiac sign,Dehradun
aries - फोटो : aries

मेष : इनके लिए धनलाभ का योग बन रहा है। जिनकी जन्म राशि मेष है, उन्हें लाल कपड़े में सवा पाव या सवा किलो मसूर दाल बांधकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रखना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्ति दाल को पूजा स्थान में रख सकते हैं। दाल का दान भी आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

वृष : इनके लिए भवन खरीदने का योग बन रहा है। वृष राशि में जन्मे व्यक्तियों के स्वामी ग्रह शुक्र सुख प्रदान करने वाले ग्रह हैं। इस राशि के व्यक्तियों को अक्षय तृतीया के दिन एक कलश में जल भरकर दान करना चाहिए।

मिथुन : इस राशि वालों के लिए धनहानि होने की संभावना बन रही है। बुध की राशि मिथुन में जिनका जन्म हुआ है, उन्हें मूंग की दाल दान करना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन कांसे के बर्तन में हरा कपड़ा लपेटकर पूजा स्थल में रखें। इससे राशि स्वामी की स्थिति मजबूत होगी। सुख और धन बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2018 coincidence after 500 years effect on zodiac sign,Dehradun
सिंह राशि - फोटो : leo sign

कर्क : इस राशि वालों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी और यात्रा के भी योग है। चंद्रमा की राशि कर्क में जन्मे व्यक्तियों को अक्षय के तृतीया के दिन चांदी में मोती धारण करना चाहिए। चांदी का एक सिक्का जल में रखकर पूर्व दिशा में रखने से आय बढ़ेगी। व्यय में कमी आएगी।

सिंह : इस राशि वालों वाली महिलाओं को अधिक प्ररिश्रम करना होगा। सूर्य की राशि सिंह में जिनका जन्म हुआ है, उन्हें अक्षय तृतीया के दिन सुबह सबसे पहले उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए। इसके बाद गुड़ का दान करें। किसी बर्तन में समुद्री अथवा सेंधा नमक डालकर घर में घुमाएं और इसे पूजा स्थान में कहीं रख दें। स्वास्थ्य और धन का लाभ बढ़ेगा।

कन्या : इनके लिए स्थिति सामान्य रहेगी। बुध की दूसरी राशि कन्या में जिनका जन्म हुआ है, उन्हें कपूर की बाती जलाकर पूरे घर में घुमाना चाहिए। हरी चूड़ियां, श्रृंगार सामान और मूंग की दाल दान कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन पन्ना धारण करना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2018 coincidence after 500 years effect on zodiac sign,Dehradun
तुला राशि

तुला : इस राशि वालों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। तुला राशि के व्यक्तियों को धन वृद्धि के लिए अक्षय तृतीया के दिन सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। हीरा अथवा जरकन धारण करना आपके लिए सुखदायक और उन्नति प्रदान करने वाला होगा। घर में अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें।

वृश्चिक : बुजुर्ग लोगों के लिए यह कष्टदायी होगा। इस राशि के व्यक्तियों को एक शीशी में शहद भरकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर घर के दक्षिण भाग में रह देना चाहिए। इस दिन मूंगा धारण करना आपके स्वास्थ्य और धन वृद्धि के लिए अनुकूल रहेगा।

धनु : इस राशि वालों को वाहन खरीदना शुभ नहीं होगा। गुरु की इस राशि में जिनका जन्म हुआ है उन्हें पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई धार्मिक पुस्तक बांटे। बूंदी के लड्डू दान करना भी शुभ रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed