फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदकोट में हादसा, एक महिला समेत 4 की मौत

Sun, 20 Mar 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Sun, 20 Mar 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
accident in faridkot, 4 killed including woman
फरीदकोट में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

पंजाब के फरीदकोट में दिल दहला देने वाले हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब फरीदकोट के तलवंडी रोड पर गांव कलेर के पास एक टवेरा सड़क पर खड़े ट्राले में घुस गई।

फरीदकोट में एक्सीडेंट

accident in faridkot, 4 killed including woman
फरीदकोट में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरीदकोट में एक्सीडेंट

accident in faridkot, 4 killed including woman
फरीदकोट में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

तरनतारन के गांव कच्चा-पक्का निवासी जगतार सिंह व अवतार सिंह अपने गांव के ही दो बच्चों समेत 11 अन्य लोगों के साथ टवेरा में सवार होकर राजस्थान के अनूपगढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर दवा लेने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी गाड़ी फरीदकोट से सटे गांव कलेर के पास पहुंची सड़क पर खड़े एक ट्राले में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टवेरा में सवार ड्राइवर जोगिंदर सिंह के अलावा जगतार सिंह, अवतार सिंह व मनजीत कौर की मौके पर ही मौत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट में एक्सीडेंट

accident in faridkot, 4 killed including woman
फरीदकोट में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

गाड़ी में सवार दो बच्चों सुखविंदर सिंह (13), गुरविंदर सिंह (9) के अलावा सात अन्य लोगों सुखवंत कौर, बलविंदर कौर, हरपाल सिंह, नरिन्द्र कौर, कुलविंदर कौर, बलविंदर कौर और जागीर कौर को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही सहारा सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को गाड़ी से निकाला और उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया।

विज्ञापन

फरीदकोट में एक्सीडेंट

accident in faridkot, 4 killed including woman
फरीदकोट में एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala

यहां से दो महिलाओं व एक बच्चे की हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। कलेर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed