फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher turned beast, Class 5 student beaten for not doing homework, slapped 8-10, blood came out of ear, admi

हैवान बना टीचर: होमवर्क न करने पर कक्षा पांच के छात्र को पीटा, आठ-10 थप्पड़ मारे...कान से निकला खून, भर्ती

Tue, 13 Feb 2024 06:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 06:54 AM IST
सार

Kanpur News: कैंट स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क ने करने पर शिक्षक ने कक्षा पांच के छात्र को बेरहमी से पीट डाला। इससे उसके कान से खून निकल आया। परिजनों के हंगामे के बाद प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निकाला दिया है।

विज्ञापन
Teacher turned beast, Class 5 student beaten for not doing homework, slapped 8-10, blood came out of ear, admi
पीडित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कैंट स्थित एक निजी स्कूल में पांचवीं के छात्र के होमवर्क न करने पर कंप्यूटर के शिक्षक ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। इससे बच्चे के कान से खून निकलने लगा। दर्द से कराहते बच्चे को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन

प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया है। वहीं, पुलिस ने भी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बेकनगंज के दादा मियां निवासी मोहम्मद फैसल अकील का बेटा अब्दुल्ला फैसल (11) कैंट स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है।

विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक विक्रांत थॉमस ने शुक्रवार को होमवर्क को लेकर अब्दुल्ला को बुरी तरह से पीट दिया। अब्दुल्ला घर पहुंचा तो वह दर्द से कराह रहा था। मां फलक ने उससे पूछा तो अब्दुल्ला ने बताया कि शिक्षक ने आठ से दस थप्पड़ मारे।

विज्ञापन

कान देखा, तो खून निकल रहा था
इससे उसके कान और जबड़ा भी दर्द हो रहा है। फलक ने अब्दुल्ला का कान देखा, तो खून निकल रहा था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को परिजनों ने स्कूल में जाकर शिकायत की, तो केवल शिक्षक को हटाने का आश्वासन मिला।

विज्ञापन

प्रबंधन ने शिक्षक को हटा दिया
फिर सोमवार को उन्होंने स्कूल जाकर हंगामा किया। इसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक को हटा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी बृज मोहन सिंह ने बताया कि शिक्षक की पिटाई से छात्र को चोट आई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed