{"_id":"5ebc3e558ebc3e90ad2905cc","slug":"quarantine-people-in-school-said-nothing-is-there-case-filed-against-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में क्वारंटीन लोगाें से कहा, कुछ भी नहीं है कोरोना, 67 पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में क्वारंटीन लोगाें से कहा, कुछ भी नहीं है कोरोना, 67 पर केस दर्ज
Thu, 14 May 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 May 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जहां शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं कुछ लोग इसे कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं। हथिगंवा इलाके के एक गांव में क्वारंटीन किए गए बाहर से आए लोगों को भड़काने के मामले में पुलिस ने 17 नामजद समेत 67 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर बछरौली के भुलसा गांव में बाहर से आने वाले काफी लोगों को विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने विद्यालय में रहने वाले लोगों को यह कहकर भड़काना शुरू कर दिया कि कोरोना महामारी कुछ नहीं है।
इसको लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। इस मामले में एसआई हंसराज दूबे की तहरीर पर दोनों पक्षों से 17 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन विरोध, धारा 144 का उल्लंघन व कोरोना महामारी को फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।