फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no scope for gayatri prajapati to come out of jail

जेल से नहीं निकल पाएंगे गायत्री, जमानत में अनियमितता पर इंस्पेक्टर भी सस्पेंड

Wed, 26 Apr 2017 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
no scope for gayatri prajapati to come out of jail
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापत‌ि को पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जमानत का परवाना पहुंचता इससे पहले ही हजरतगंज सीओ ने गौतमपल्ली और गोमतीनगर थाने में दर्ज दो मामलों की पुलिस कस्टडी रिमांड दाखिल कर दी गई। वहीं जमानतदारों के सत्यापन में अनियमितता को लेकर मुंशीगंज इस्पेक्टर अमेठी आरके स‌िंह को सस्पेंड कर द‌िया गया है।
विज्ञापन


आईजी ने बताया, कोर्ट ने दो जमानतदारों के सत्यापन के ल‌िए बाई पोस्ट मुंशीगंज थाना भेजा था। पुलिस ने आनन-फानन में पूरी प्रक्रिया निपटाकर कोर्ट में बाई हैंड रिपोर्ट भेज दी थी। बेल दिलाने के नियम से खिलवाड़ को लेकर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं गायत्री की जमानत निरस्त करने के ल‌िए पुलिस प्रार्थनापत्र देगी।
विज्ञापन


बता दें ‌क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर है। पॉक्सो कोर्ट से जमानत की खबर आते ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्त‌ि जताई। साथ ही अधिकारियों में भी इस बात पर मंथन शुरू हो गया कि गायत्री को किसी भी कीमत पर जेल से बाहर ना आने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने केस डायरी देखी और बुधवार सुबह से ही सक्रिय हो गए। जमानत पर गायत्री रिहा हो पाते इससे पहले ही हजरतगंज सीओ ने गौतमपल्ली थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले और गोमतीनगर में आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर फर्जी केस के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड दाखिल कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed