{"_id":"5f2a9e8f8ebc3e3d1769a384","slug":"more-than-six-lakh-women-travelled-free-in-roadways-buses-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर 6.5 लाख महिलाओं ने रोडवेज बसों में किया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर 6.5 लाख महिलाओं ने रोडवेज बसों में किया मुफ्त सफर
Wed, 05 Aug 2020 05:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रक्षाबंधन पर्व पर करीब साढ़े छह लाख महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया और प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के निर्देश पर 2-3 अगस्त की मध्यरात्रि से 3-4 अगस्त की मध्य रात्रि तक माताओं-बहनों को परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान 6,49,379 माताओं-बहनों ने सफर किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 8105 बसें चलाई गईं। क्षेत्रीय व मुख्यालय चेकिंग दल ने मार्ग संचालन व्यवस्था देखी। अधिकारियों द्वारा मुख्यालय स्तर पर प्रत्येक दो घंटे में यात्रियों की संख्या का डेटा एकत्र किया गया।
विज्ञापन