Nikay Chunav : प्रयागराज नगर निकाय चुनाव में 16.80 लाख से अधिक मतदाता, अंतिम सूची का प्रकाशन
नगर निगम का नैनी ददरी (वार्ड-40) सबसे बड़ा वार्ड है। इस वार्ड में सबसे अधिक 29710 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 13147 है। गौर करने वाली बात यह है कि सबसे छोटे जहांगीराबाद समेत कई वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या नैनी ददरी की एक तिहाई से भी कम है।
विस्तार
नगर निगम एवं आठ नगर पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 16 लाख 80 हजार 819 मतदाता होंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इसके अनुसार नगर निगम के 15 लाख 37 हजार 308 मतदाता महापौर और 100 पार्षद का चुनाव करेंगे। विस्तार के बाद नगर सीमा में कुल 14 लाख दो हजार 641 मतदाता थे लेकिन इस बार एक लाख 34 हजार 667 मतदाता बढ़ गए हैं। नगर पंचायतों में लालगोपालगंज में सबसे अधिक 29193 मतदाता हैं। इसके बाद 23074 वोटर फूलपुर नगर पंचायत में हैं। सिरसा में सबसे कम 10257 मतदाता हैं।
नैनी ददरी में कई वार्ड से तीन गुना मतदाता
प्रयागराज। नगर निगम का नैनी ददरी (वार्ड-40) सबसे बड़ा वार्ड है। इस वार्ड में सबसे अधिक 29710 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 13147 है। गौर करने वाली बात यह है कि सबसे छोटे जहांगीराबाद समेत कई वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या नैनी ददरी की एक तिहाई से भी कम है। जहांगीराबाद में मात्र 8098 वोटर हैं।
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से झूलेलालनगर दूसरे स्थान पर है। इस वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 27223 है। इनके अलावा सुलेमसराय, तेलियरगंज, काशीराज नगर, मिन्हाजपुर गढ़ीकला, टैगोरटाउन एवं शाहगंज गढ़ीसराय वार्ड में 20 हजार से अधिक मतदाता हैं। इसके विपरीत जहांगीराबाद वार्ड में सबसे कम 8098 मतदाता हैं। इसके अलावा सोनौटी, गोहरी, झलवा, मुंडेरा, गोविंदपुर, चकभटाई में भी मतदाताओं की संख्या 10 हजार से कम है।
मतदाता बनने में महिलाएं काफी पीछे
वोटर बनने के मामले में महिलाएं काफी पीछे हैं। नगर निगम में कुल आठ लाख 58 हजार 127 पुरुष मतदाता हैं। इस तरह से पुुरुष मतदाताओं की भागीदारी 55.83 फीसदी है। वहीं महिला वोटरों की संख्या छह लाख 79 हजार 185 है। कुल मतदाताओं में इनकी भागीदारी 44.18 फीसदी है।
नगर निकाय मतदाता वृद्धि
नगर निगम 1537308 134667
नगर पंचायत
सिरसा 10257 636
लालगोपालंज 29193 5365
फूलपुर 23074 1911
शंकरगढ़ 14979 2161
कोरांव 12318 1360
हंडिया 20494 2160
भारतगंज 17302 2370
मऊआइमा 15894 1344
कुल 1680819 151974
वार्ड पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
1. महेवा 7817 6086 13903
2. सुलेमसराय 11484 9079 20563
3. बम्हरौली उपरहार 8067 6603 14670
4. नीबी तालुका खुर्द 9099 7651 16750
5. पीपलगांव 8033 6341 14374
6. कनिहार 8525 7224 15749
7. राजापुर 7830 6112 13942
8. तेंदुआवन 6387 5768 12155
9. सोनौटी 4460 3870 8330
10. गोहरी 5726 4495 9771
11. अमरसापुर 6613 5797 12410
12. अशोक नगर 8944 6966 15910
13. मलाकराज 9322 6715 16037
14. भदरी 5723 5252 10975
15. जयंतीपुर 8328 6936 15264
16. बहलमपुर 5678 4783 10461
17. चाका 10225 8163 18388
18. हरवारा 6083 4945 11028
19. अंदावा 6227 5489 11716
20. चक रघुनाथ 6157 4727 10884
21. म्योराबाद 9193 6588 15781
22. बसवार 6564 5599 12163
23. सादियाबाद 8155 5628 13783
24. स्वराजनगर 9417 6768 16185
25. मलाओं बुजुर्ग 6003 5030 11033
26. सिविल लाइंस प्रथम 6610 4845 11455
27. सलोरी 10633 7388 17021
28. झूलेलाल नगर 15105 12118 27223
29. मोहब्बतगंज 7822 6673 14495
30. कृष्णानगर 5717 4443 10160
31. जहांगीराबाद 4558 3540 8098
32. एलनगंज 17178 8432 21610
33. लवायन 6627 7539 12366
34. शिवकुटी 6176 4785 10961
35. झलवा 5373 4344 9717
36. मधवापुर 10711 7552 18263
37. शांतिपुरम 7995 6594 14589
38. बाघंबरीहाउसिंग स्कीम 11954 8186 20140
39. मलाक हरहर 7330 3975 11305
40. नैनी ददरी 16563 13147 29710
41. मम्फोर्डगंज 8088 6717 14805
42. गंगानगर 8863 7575 15738
43. आजाद स्कायर 10780 6876 17656
44. चकिया 7761 6969 14730
45. छतनाग 9793 7874 17667
46. पुरा पड़ाईन 11029 7505 18534
47. अरैल 8852 7391 16243
48. अलोपीबाग 6652 4991 11643
49. ट्रांसपोर्ट नगर 7188 5510 12698
50. कटका 9162 7573 16735
51. मुण्डेरा 4843 4277 9120
52. हवेलिया 8292 6443 14735
53. चक निरातुल 8327 6757 15084
54. राजरूपपुर 8692 7055 15747
55. तेलियरगंज 12120 9270 21390
56. फाफामऊ 7652 6002 13654
57. काशीराज नगर 11648 9370 21018
58. सिविल लाइंस द्वितीय 6253 5143 11666
59. नीम सराय 10180 7664 17844
60. मिन्हाजपुर गढ़ीकला 11482 9115 20597
61. कर्नलगंज 8075 6606 14681
62. नई बस्ती 10948 7945 18893
63. पुराना कटरा 9515 7457 16972
64. मेंहदौरी 9759 7304 17063
65. टैगोर टाउन 12053 8531 20584
66. चकदौंदी 7432 4694 11126
67. काजीपुर 8087 6145 14232
68. न्याय मार्ग क्षेत्र 10677 8098 18775
69. भारद्वाजपुरम 10432 7151 17583
70. मवैया 6943 6105 13048
71. ओमप्रकाश सभासद नगर 6738 5237 11975
72. गोविंदपुर 5272 3885 9197
73. दारागंज 7271 5403 12674
74. बेनीगंज 8936 7568 16504
75. झूंसी कोहना 10768 8602 19370
76. अतरसुइया 9993 8307 18300
77. तुलसीपुर 10042 8873 18915
78. नया कटरा 9394 6798 16192
79. प्रीतमनगर 8081 6433 14514
80. मोहत्सिमगंज 9208 7611 16819
81. चक भटाई 5432 4401 9833
82. करैलाबाग 7482 6843 14325
83. दरियाबाद 7148 6014 13162
84. सादियापुर 7263 6236 13499
85. झूंसी आजाद नगर 5468 4882 10350
86. मालवीय नगर 9576 7620 17196
87. मीरापुर 8239 7195 15434
88. मुठ्ठीगंज 9257 7469 16726
89. बक्शी खुर्द 9694 7573 17267
90. शाहगंज गढ़ीसराय 12874 11283 24157
91. पूरा मनोहर दास 7392 6591 13983
92. बक्शी बाजार 7199 6086 13285
93. सुल्तानपुर भावा 8503 7384 15887
94. चौखण्डी 11922 7330 19252
95. नारायण सिंह नगर 8530 7009 15539
96. शम्स नगर 16499 15278 31777
97. चौक गंगादास 8640 7178 15818
98. दायराशाह 9112 7754 16866
99. गुरू तेगबहादुर नगर 7621 6943 14564
100. अटाला 7763 6606 14369