फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Happiness turned into mourning in Dadri, sister who coming to attend brother wedding died in road accident

दादरी में खुशियां मातम में बदलीं: भाई की शादी में शामिल होने आ रही बहन की सड़क हादसे में मौत, गर्भवती थी मृतका

Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

दादरी में दो अलग-अलग हादसों दो मौतें हो गई। झज्जर-चरखी दादरी राजमार्ग पर हुए हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, गांव पातुवास से ढाणी फौगाट स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने आ रही छात्रा की ऑटो पलटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Happiness turned into mourning in Dadri, sister who coming to attend brother wedding died in road accident
गर्भवती महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में झज्जर-चरखी दादरी राजमार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे गांव अचीना ताल के पास सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में मृतका का भाई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से मृतका के भाई को बेहतर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राहुल की 24 फरवरी को शादी है। वह अपनी बहन को जो कि गुरुग्राम में रहती है उसको अपने दोस्त प्रदीप की कार लेकर लेने गया था। जब वे अचीना ताल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को किसी तरह नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की 11 माह पूर्व ही भिवानी के ढाणा लाडनपुर निवासी संजीव के साथ शादी हुई थी और वह 8 माह की गर्भवती थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पलटने से सवार 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत

चरखी दादरी के गांव पातुवास से ढाणी फौगाट स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने आ रही छात्रा की ऑटो पलटने से मौत हो गई। ऑटो में सवार चार अन्य छात्राएं व चालक घायल हो गए। राहगीरों ने ऑटो से घायलों को निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार गांव पातुवास से पांच छात्राएं ऑटो में सवार होकर ढाणी फौगाट आ रही थी। जैसे ही ऑटो गांव पातुवास से निकला तो अन्य वाहन को साइड देने के चक्कर में ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में सवार पांच छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लगाया गया। जिसमें 9वीं कक्षा की छात्रा नेहा को जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 अन्य छात्राओं व चालक का उपचार किया जा रहा है। घायल छात्राओं में दो 10वीं कक्षा की निशा व निकिता, 11वीं कक्षा की महक और 12वीं कक्षा की मुस्कान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed