फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From April to increase health services in the villages, will begin delivery Hut

अप्रैल से गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, शुरू होंगे डिलीवरी हट 

Tue, 22 Mar 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Mar 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
From April to increase health services in the villages, will begin delivery Hut
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया।

स्वास्थ्य विभाग  घोषित उप तहसील इंडरी के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत गांव में दो उपस्वास्थ्य केंद्र और दो डिलीवरी हट स्थापित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि घोषित इंडरी उप तहसील के अंतर्गत करीब 36 गांव आते हैं। इन गांवों के लोगों का आरोप है कि पिछली सरकारों ने उन्हें विकास में भागीदार नहीं बनाया। इसके चलते न तो इस क्षेत्र में कोई शिक्षण संस्थान स्थापित किया गया, न स्वास्थ्य संस्थान।
विज्ञापन


क्षेत्र की सड़कें भी लंबे समय से जर्जर हैं। इस क्षेत्र के दो गांवों में पिछली सरकार ने उपस्वास्थ्य केंद्र जरूर बनाने शुरू किए थे, लेकिन उन पर अभी तक स्टाफ तैनात नहीं किया था। जिसके कारण लोगों को उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो उपस्वास्थ्य केंद्र होंगे शुरू 
इस क्षेत्र के गांव खेडा-खलीलपुर व आलदोका के नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्रों पर अप्रैल माह में स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा। इन केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग से अपने अधीन ले लिया हैं।

करीब तीन साल पहले से बनाए जा रहे इन केंद्रों पर निर्माण पूरा होने के बाद काफी समय से ताले जडे़ हुए थे। इनपर स्टाफ तैनात कराने के लिए क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप के सामने बात रखी तो उन्होंने सिविल सर्जन मेवात व एसएमओ नूंह के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।


दो डिलीवरी हट बनेंगे 
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में डिलीवरी हट बनाए हुए हैं। लेकिन इस क्षेत्र में एक भी डिलीवरी हट न होने से लोगों को गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने के लिए पलवल या नूंह जाना पड़ता है। अब 1 अप्रैल से आलदोका और इंडरी गांव में डिलीवरी हट स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed