फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead bodies of two people from Rajasthan found in canal in Rewari, used to work in a company in Bawal

Rewari: राजस्थान के दो लोगों का नहर में मिला शव, बावल में कंपनी में करते थे काम

Wed, 14 Feb 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

रेवाड़ी में नहर में दो युवकों के शव पड़े मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास शव पड़े हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। 

विज्ञापन
Dead bodies of two people from Rajasthan found in canal in Rewari, used to work in a company in Bawal
रेवाड़ी में मिले दो शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास नहर में दो युवकों के शव दिखाई दिए। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल आशंका जताई गई है कि रात के अंधेरे में दोनों युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास नहर में दो युवकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। बाइक भी नहर में मिली है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान जिला अलवर निवासी मनिंदर सिंह और ओरवीन के रूप में हुई है। दोनों बावल में एक कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed