फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alleged BJP leaders threat in support of Ajay Thakur, told Police Commissioner  I will storm the office

Kanpur: अजय ठाकुर के समर्थन में कथित भाजपा नेता की धमकी, पुलिस कमिश्नर को कहा- कार्यालय में चढ़ाई कर दूंगा

Fri, 16 Feb 2024 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Feb 2024 10:13 AM IST
सार

Kanpur News: अजय ठाकुर के समर्थन में कथित भाजपा नेता ने पुलिस कमिश्नर को फोन पर धमकी दी है। उसने पीआरओ से फोन पर कहा कि पुलिस कार्यालय में चढ़ाई कर दूंगा। यही नहीं, डीसीपी साउथ से भी अभद्रता की है। उसने हिस्ट्रीशीटर को बेगुनाह बता कहा कि लाव-लश्कर के साथ कार्यालय आऊंगा।

विज्ञापन
Alleged BJP leaders threat in support of Ajay Thakur, told Police Commissioner  I will storm the office
अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके साथियों के समर्थन में एक तथाकथित भाजपा नेता ने पुलिस कमिश्नर के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया। उनके मीटिंग में होने पर पीआरओ ने फोन उठाया तो उससे अभद्रता की। धमकी दी कि कार्यालय में चढ़ाई कर दूंगा। डीसीपी साउथ से अभद्रता कर कहा कि लाव-लश्कर के साथ कार्यालय आऊंगा।

विज्ञापन

बातचीत के तीन ऑडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस फोन करने वाले की पहचान करने में जुट गई है। बर्रा के जरौली में 28 जनवरी को अपना दल एस की रैली पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके साथी शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा ने पथराव कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

अजय ठाकुर पर 50 हजार का इनाम है घोषित
बर्रा निवासी नाबालिग लड़की का स्नान करते हुए वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में भी हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर 50 हजार और अन्य पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। बुधवार को पुलिस ने गुर्गों के घर दबिश दी, लेकिन नहीं मिले।

कमिश्नर से बोला- अब क्या कार्यालय में चढ़ाई करनी पड़ेगी
देर शाम खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मंत्री बताते हुए गजेंद्र सिंह राजावत नाम के व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के सरकारी नंबर पर फोन किया। पीआरओ ने फोन उठाया और कमिश्नर के मीटिंग में होने की बात कही। यह सुनते ही गजेंद्र नाम के व्यक्ति ने कहा कि अब क्या कार्यालय में चढ़ाई करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

कहा- सभी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है
बर्रा में बेवजह मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। इसके बाद पीआरओ ने डीसीपी साउथ का मोबाइल नंबर दे दिया। डीसीपी को भी फोन कर कहा कि आप लोग क्या चाहते हैं। हिस्ट्रीशीटर व उसके गुर्गों को बेगुनाह बताते हुए कहा कि सभी पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। आप लोगों को संवैधानिक अधिकार है फिर भी आप लोग अंधे बने हुए हैं।

डीसीपी बोले- जानकारी जुटाई जा रही है
अभय भदौरिया बच्चा है। मैं लाव लश्कर के साथ फुल तैयारी के साथ कार्यालय आऊंगा। बातचीत के तीन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति ने कॉल किया है उसके बारे में जानकारी की जा रही है।

दो बार डीसीपी व एक बार पीआरओ से लंबी बात हुई
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों की पैरवी करते हुए कथित भाजपा नेता ने करीब 28 मिनट तक डीसीपी साउथ व पुलिस कमिश्नर के पीआरओ से बातचीत की। डीसीपी साउथ से हुई बातचीत का पहला वायरल ऑडियो चार मिनट 54 सेंकेंड और दूसरा 12 मिनट 56 सेकेंड का है। तीसरा ऑडियो पीआरओ से बातचीत का है, जो 10 मिनट 22 सेकेंड का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed