फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 kg gold loot case: Police to become the son of the engineer robber

30 किलो सोना लूट मामला : पुलिस का बेटा इंजीनियर से बन गया लुटेरा

Mon, 13 Feb 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 13 Feb 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
30 kg gold loot case: Police to become the son of the engineer robber
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मणप्पुरम गोल्ड लूट मामले में आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा के पिता आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं।  देवेंद्र उर्फ देवा और बिजेंद्र बीटेक हैं। दोनों ने बीटेक की परीक्षा गुरुग्राम से ही पास की थी।

विज्ञापन


लेकिन मंदी के कारण उनके लिए अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल होने लगा था। अपने खर्चे पूरे करने के लिए ही उन्होंने लूटकांड को अंजाम दिया, ताकि वह आर्थिक तंगी से उबर सकें।
विज्ञापन


देवेंद्र उर्फ देवा मूलरूप से जींद जिले के गांव बराह का रहने वाला है। उसके पिता कृष्ण दिल्ली के तिगरी में स्थित आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं। देवेंद्र ने तावडू रोड पर बिलासपुर चौक स्थित जीआईटीएम कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका परिवार लंबे समय से बाहर ही रह रहा था। देवा बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नोएडा की एक कंस्ट्रशन कंपनी में बतौर इंजीनियर काम कर रहा था। लेकिन नोटबंदी के बाद आई मंदी में उसे कंपनी से निकाल दिया गया था।


आरोपी बिजेंद्र उर्फ छबीला भी बराह गांव का ही रहने वाला है। उसने भी गुरुग्राम के रेलवे रोड स्थित जीजीएम कालेज से बीटेक किया था। उसके पिता दिलबाग सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed