{"_id":"583886af4f1c1b313513c30d","slug":"1000-rupies-note-returned-to-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 का लेकर पहुंचे, मायूस होकर लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 का लेकर पहुंचे, मायूस होकर लौटे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कई जगहों पर लोग जरूरत का सामान लेने के लिए 1000 का नोट लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बैंरंग वापस होना पड़ा। रिजर्व बैंक ने 25 नवंबर से हजार का नोट सिर्फ बैंकों में जमा करने का निर्देश जारी किया था। शुक्रवार को कुछ स्थानों का जायजा लिया गया तो पता चला कि अधिकांश लोग इस निर्देश से अनभिज्ञ हजार का नोट लेकर दुकानों पर पहुंचे।
करीब डेढ़ बजे मरियमपुर हास्पिटल के समीप एक मेडिकल स्टोर पर रावतपुर निवासी रत्नेश अवस्थी दवा लेने पहुंचे तो उनके पास दो पुराना 500-500 के और एक हजार का नोट था। उनका कुल बिल 1785 को बना था। हजार का नोट न लेने की वजह से उन्हें सिर्फ एक हजार की दवा ही लेनी पड़ी।
इसी तरह करीब पौने तीन बजे चुन्नीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार युवक पेट्रोल लेने पहुंचे। 100 को पेट्रोल भराने के बाद हजार का नोट निकाला तो उसे लेने से मना हो गया। बाद में पीछे बैठे युवक ने अपने पास से 100 रुपये पेट्रोल पंप वाले को दिया।