{"_id":"57c2d2bb4f1c1b0d72d4f2a2","slug":"whole-village-bycoat-from-accused-family-in-up-s-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप, पंचायत ने किया दुराचारी के परिवार का हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से रेप, पंचायत ने किया दुराचारी के परिवार का हुक्का-पानी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 28 Aug 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में 11 महीने की बच्ची से 15 दिन पहले दुराचार करने वाले आरोपी के परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कागरोल में सर्वजातीय पंचायत ने फरमान जारी कर परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
पहले हुक्का पानी सिर्फ गांव में बंद किया गया था लेकिन अब पूरे जिले में यह फरमान लागू कर दिया गया है।
इतना ही नहीं पंचायत ने लोगों को कहा है कि अगर कोई आरोपी के परिवार से नाता रखता है तो गांव व जिला उसका भी बहिष्कार करेगा। वकीलों ने भी पंचायत का फरमान माना है और उनकी पैरवी करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन