फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   today Manmohan singh will file nomination for Rajya Sabha from Rajasthan 

मनमोहन राज्यसभा के लिए राजस्थान से आज भरेंगे नामांकन 

Tue, 13 Aug 2019 04:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 13 Aug 2019 04:36 AM IST
सार

  • दो सौ सीटों वाली राजस्थान विधान सभा में दो खाली हैं
  • वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे
  • 16 अगस्त को इनकी जांच होगी और 26 अगस्त को वोटिंग होगी

विज्ञापन
today Manmohan singh will file nomination for Rajya Sabha from Rajasthan 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामंकन दाखिल करेंगे। उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को बताया कि मनमोहन सिंह चार नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा सदस्य मदल लाल सैनी के जून में निधन के बाद एक सीट खाली हुई थी। राज्य विधानसभा में बहुमत का लाभ उठाते हुए कांग्रेस डॉ मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा में लाना चाहती है। राजस्थान से राज्यसभा में दस सीटें हैं। 
विज्ञापन


दो सौ सीटों वाली राजस्थान विधान सभा में दो खाली हैं और कांग्रेस का 100 सीटों पर कब्जा है। कांग्रेस के सहयोगी दल आरएलडी के पास एक सीट है। भाजपा की सीटों की संख्या यहां 72 है। वहीं बसपा के पास छह, बीटीपी, माकपा और आरएलपी के पास दो-दो सीटें हैं। कांग्रेस को इसके अलावा कांग्रेस को 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों और बसपा का समर्थन भी हासिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ मनमोहन सिंह इससे पहले बीते तीन दशक से असम से राज्यसभा सदस्य थे। वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे। उनका कार्यकाल इसी साल 14 जून को खत्म हुआ था। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है, 16 अगस्त को इनकी जांच होगी और 26 अगस्त को वोटिंग होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed